उत्तर प्रदेश / BJP विधायक ने पुलिस थाने पर बोला धावा, छुड़ा ले गए लड़की से छेड़छाड़ के आरोपी को

By: Pinki Sat, 17 Oct 2020 2:47:20

उत्तर प्रदेश / BJP विधायक ने  पुलिस थाने पर बोला धावा, छुड़ा ले गए लड़की से छेड़छाड़ के आरोपी को

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां बीजेपी विधायक लोकेंद्र बहादुर ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर देर रात मोहम्मदी कोतवाली में जमकर हंगामा किया और छेड़खानी के आरोप में पकड़े गए युवक को जबरदस्ती कोतवाली से छुड़ा ले गए। दरअसल, मोहम्मदी कोतवाली पुलिस ने एक बीजेपी कार्यकर्ता को छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसकी सूचना जैसे ही बीजेपी विधायक लोकेंद्र बहादुर को मिली तो वह आग बबूला हो गए और अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली में जा पहुंचे।

इसके बाद उन्होंने थाना परिसर में देर रात तक जमकर हंगामा काटा। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया और पकड़े गए आरोपी को जबरदस्ती कोतवाली से छुड़ा ले गए। अब इसका वीडियो, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पूरी घटना पर पुलिस- प्रशासन फ़िलहाल कुछ भी बोलने से कतरा रहा है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com